हाथीपोल क्षेत्र में एमडीएमए के साथ दो युवक गिरफ्तार


उदयपुर जिले के हाथीपोल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एमडीएमए के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.15 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को मधुबन सर्किल के पास नाकाबंदी के दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में एक प्लास्टिक थैली में एमडीएमए पाया गया। इस मामले में अब्दुल वसीम उर्फ वसू, निवासी खांजीपीर, तथा फैजल उर्फ फैसल मोहम्मद उर्फ आयु, निवासी न्यू भूपालपुरा,को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।









