अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपी गिरफ्तार


उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
सविना थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर फरदीन शेख उर्फ बुग्गी निवासी मल्लातलाई, उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं कोटड़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शाहिद उर्फ सईद मोहम्मद निवासी शीतला माता मंदिर, कोटड़ा, उदयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।









