सुखेर थाना पुलिस की कार्रवाई: चेन स्नेचिंग के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

 सुखेर थाना पुलिस की कार्रवाई: चेन स्नेचिंग के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

सुखेर थाना क्षेत्र में 18 मार्च को हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा की गई।

प्रकरण के अनुसार, 75 वर्षीय महिला सुबह दर्शन कर घर लौट रही थी, तभी सेलीब्रेशन मॉल के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उसे धक्का देकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद सुखेर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश की। जांच के दौरान आरोपियों की गतिविधियां हाईवे और अन्य जिलों की ओर मिलने पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों—प्रभुलाल उर्फ प्रकाश और तरुण उर्फ सिकंदर—को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस के अनुसार, आरोपियों पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिससे उन्हें चोटें भी आईं।

Related post