आभूषण चोरी प्रकरण: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 आभूषण चोरी प्रकरण: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घंटाघर थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान से चांदी के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान पर कार्यरत कर्मचारी ही निकला, जिसने मालिक की अनुपस्थिति में करीब दो किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी किए थे।

प्रकरण के अनुसार, मोती चौहट्टा स्थित एक ज्वेलर्स शॉप के संचालक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके कर्मचारी ने दुकान से चांदी के आभूषण गायब कर दिए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी भंवरलाल निवासी नीमच खेड़ा ने चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा उससे आगे की पूछताछ जारी है।

Related post