बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन, 7 मोटरसाइकिल बरामद


उदयपुर, 06 मई 2026। उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की गई कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, खेड़ापुरा निवासी भगवती लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब चार दिन पहले उनकी मोटरसाइकिल (RJ27 AC 4589) कोरमंडल गोदाम के पास से चोरी हो गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान कर उन्हें डिटेन किया।
पूछताछ में आरोपियों ने कुल 7 मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी रमेश (उम्र 21 वर्ष, निवासी आपणी ढाणी, खेरवाड़ा का गुड़ा) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया।
बरामद मोटरसाइकिलों में से 5 प्रतापनगर थाना क्षेत्र और 1 झाड़ोल क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि एक अन्य बाइक के मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर लिए हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।
बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण:
हीरो स्प्लेंडर प्लस RJ27 AC 4589 (चेसिस: MBLHAW116L4L08071, इंजन: HA11EVL4L07868)
हीरो होंडा स्प्लेंडर RJ27 13M3541 (चेसिस: 03H20C19183)
हीरो स्प्लेंडर प्लस RJ27 AC 7132 (चेसिस: MBLHAW116L4J16973, इंजन: HA11EVL4J16521)
हीरो स्प्लेंडर प्लस RJ27 BZ 9638 (चेसिस: MBLHAW110L4B01338, इंजन: HA11EVL4B01433)
हीरो स्प्लेंडर प्लस RJ27 AG 1945 (चेसिस: MBLHAW117MJ04977, इंजन: HA11EVM4J04955)
हीरो स्प्लेंडर प्लस RJ27 AY 2552 (चेसिस: MBLHAW239R5L03594, इंजन: HA11E8R5L03655)
हीरो स्प्लेंडर प्लस RJ27 BG 9663 (चेसिस: MBLHAW239R5L03594, इंजन: HA11E8R5L03655)
कार्रवाई में शामिल टीम:
थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम के कई सदस्यों ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









