राजस्थान में जूनियर एवं सीनियर वेस्ट ज़ोन रोल बॉल प्रतियोगिता आयोजित


रयान इंटरनेशनल स्कूल उदयपुर में दो दिवस तक पांचवीं जूनियर एवं सीनियर वेस्ट ज़ोन रोल बॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वेस्ट ज़ोन के विभिन्न राज्यों—राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दमन और दीव एवं रस्सा—की पुरुष एवं महिला टीमों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
एन आई एस कोच घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
(सीनियर पुरुष वर्ग)
प्रथम – गुजरात
द्वितीय – राजस्थान
त्रितीय – रस्सा
(सीनियर महिला वर्ग)
प्रथम – गुजरात
द्वितीय – महाराष्ट्र
त्रितीय – राजस्थान
(जूनियर छात्र वर्ग)
प्रथम – राजस्थान
द्वितीय – गुजरात
त्रितीय – महाराष्ट्र
(जूनियर छात्रा वर्ग)
प्रथम – महाराष्ट्र
द्वितीय – राजस्थान
त्रितीय – गुजरात
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी महेंद्र सिंह शेखावत, प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह एवं अंतर्राष्ट्रीय रोल बॉल संघ के निदेशक मधुसूदन शर्मा उपस्थित रहे। मेहमानों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर भारतीय रोल बॉल महासंघ के महासचिव प्रताप पगारे ने राजस्थान रोल बॉल एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वेस्ट जोन के कन्वीनर नवराज सिंह शेखावत, विक्रम सिंह राठौड़, भूपेंद्र सिंह, घनश्याम राजपुरोहित, भरत सिंह आदि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









