खेलो इंडिया नॉर्थ जोन नेशनल अस्मिता विमेंस लीग व नेशनल सिलंबम चैंपियनशिप 2026 में राजस्थान विजेता रहा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा


- खेलो इंडिया सिलंबम अस्मिता विमेंस लीग में बालिकाओं का और नेशनल सिलंबम चैंपियनशिप 2026 में बालकों का शानदार प्रदर्शन, राजस्थान के खिलाड़ियों ने जीते 28 पदक
उदयपुर सीलम्बम एसोसिएशन कि महासचिव रुक्मणि लोहार ने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त भारतीय ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट सीलम्बम खेलो इंडिया नॉर्थ जोन अस्मिता विमेंस लीग एवं नेशनल सिलंबम चैंपियनशिप का आयोजन अमृतसर में किया गया जिसमें राजस्थान दिल्ली पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश के लगभग 200 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने अनुभवी कोच मांगीलाल सालवी नीलमणि पंवार के मार्गदर्शन में अपनी योग्यता का उम्दा प्रदर्शन करते हुए बालिकाओं ने विभिन्न आयु व भार वर्ग मे अंजना वैष्णव तराली टाक गौरांगना राठौड़ देवांशी पाठक आराध्या पायल सालवी वंशिका शर्मा तमन्ना लोहार वैभवी सिंह और संध्या कुंवर ने स्वर्ण पदक वहीं भूमिका चौहान, निकिता भील, धार्वी गोस्वामी, एमरिना राही, अक्षा बोस और नल्लूरी लेहाना चौधरी ने रजत पदक व केप्रिशा गोस्वामी ने कांस्य पदक हासिल किया।


नेशनल सिलंबम चैंपियनशिप में बालक वर्ग में राजवीर सालवी, गौरव प्रजापत, नयन पंडवाला, दिव्यांश सालवी, दियान कोठारी, निर्भय सिंह, प्रहर्ष जैन और जय श्याम ने स्वर्ण पदक अन्वेष राठौड़, नीरव चौबीसा, प्रिंस सिंह और प्रवेश सिंह ने रजत पदक हासिल कर अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान ने प्रतियोगिता मे प्रथम विजेता हिमाचल ने द्वितीय ट्रॉफी हासिल की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। यह सफलता प्रदेश में सिलंबम खेल की बढ़ती लोकप्रियता और खिलाड़ियों की प्रतिभा को दर्शाती है।









