मिनी मिरेकल्स एजुकेशन सेंटर में क्रिएटिव वर्कशॉप का आयोजन

 मिनी मिरेकल्स एजुकेशन सेंटर में क्रिएटिव वर्कशॉप का आयोजन

मिनी मिरेकल्स एजुकेशन सेंटर द्वारा 28 फरवरी, शनिवार को बच्चों के लिए क्रिएटिव वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप T.A.S.K. (द आफ्टर स्कूल क्लब) के अंतर्गत आयोजित की गई । कार्यक्रम का समय सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक था।

आयोजक नीहारिका दत्ता के अनुसार वर्कशॉप में बच्चों के लिए आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधियाँ, मज़ेदार खेल, डांस और मनोरंजक गतिविधियाँ रखी गई हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

इस दौरान खेल, संगीत और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंददायक अनुभव हुआ।कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क था। संस्था ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को इस रचनात्मक पहल का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें।

T.A.S.K. (The After-School Klub) “पेरेंट्स का पार्टनर” के रूप में काम करता है और इसका मुख्य लक्ष्य है व्यस्त परिवारों के लिए जीवन को आसान बनाना।

Related post