ऑपरेशन त्रिनेत्र – गांजा तस्करी करते एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

 ऑपरेशन त्रिनेत्र – गांजा तस्करी करते एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

उदयपुर जिले के भींडर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा परिवहन के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 5 किलो 154 ग्राम अवैध गांजा तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा भींडर के आगे श्मशान घाट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित रोका गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के बैग में सफेद रंग की प्लास्टिक थैली से अवैध गांजा बरामद हुआ। इस पर गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भैरूलाल, निवासी देवरी, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related post