डबोक में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 डबोक में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.88 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश पुत्र खेमराज, और राकेश पुत्र मांगीलाल, के रूप में हुई है। इस संबंध में डबोक थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि नए साल में अब तक विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर लगातार सात कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।

Related post