अंग्रेजी शराब तस्करी – 34 कार्टन शराब व कार जब्त, एक गिरफ्तार


उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 कार्टन शराब और एक कार जब्त की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान एक इको कार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 34 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। कार से गुजरात पंजीकरण नंबर की अतिरिक्त नंबर प्लेट भी बरामद की गई है।
आरोपी की पूछताछ पर उसकी पहचान प्रकाश, निवासी वल्लभनगर के रूप में हुई के बाद जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में प्रतापनगर थाने में आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।









