अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार


उदयपुर जिले के पाटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान एक लोडिंग टेम्पो से 23 कार्टन अंग्रेजी शराब और 15 कार्टन बीयर बरामद की गई, साथ ही वाहन को भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू डांगी और मांगीलाल गायरी के रूप में हुई है। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग दो लाख रुपये बताया गया है, जबकि वाहन की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
इसी दौरान पाटिया क्षेत्र में ही अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस ने मेसोनरी स्टोन से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया है, जिसे खनिज विभाग ऋषबदेव को आगे की कार्यवाही हेतु सौंप दिया गया है।









