उदयपुर–अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन शुरू


उदयपुर से अहमदाबाद के असारवा रेलवे स्टेशन तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा आज से शुरू हो गई है। इस ट्रेन को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
गाड़ी संख्या 09663, उदयपुर सिटी–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (एकतरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा) आज दोपहर 12:30 बजे उदयपुर सिटी से रवाना हुई।
इस अवसर पर सांसदों ने बताया कि आने वाले समय में इस ट्रेन को सूरत तक बढ़ाया जाएगा। डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्य पूरे होने के बाद उदयपुर–मुंबई और मुंबई–उदयपुर के बीच भी ट्रेनें शुरू की जाएंगी।
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भविष्य में यह वंदे भारत ट्रेन चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से शुरू होकर उसी रूट पर संचालित होगी और आगे सूरत तक कनेक्ट की जाएगी।
सांसद जोशी ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में डबोक एयरपोर्ट की तस्वीर बदल जाएगी, जब वहां विकास कार्य पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेनार गांव और आसपास के क्षेत्रों के कई लोग दुबई में रहते हैं और वे सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट दुबई के लिए शुरू की जाएगी।
रूट और स्टॉपेज
यह वंदे भारत ट्रेन अपने मार्ग में: जावर स्टेशन, डूंगरपुर, एवं गुजरात के हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विशेष पहल
इस अवसर पर कई स्कूलों के बच्चों को भी स्कूल परिवार की ओर से इस ट्रेन में यात्रा कराई गई।









