अवैध शराब तस्करी : गुजरात ले जाई जा रही 33 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त

 अवैध शराब तस्करी : गुजरात ले जाई जा रही 33 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त

पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब से भरी एक कम्पास जीप जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर खाण्डियोबरी-कान्डावाला रोड (खेड़वाड़ा) पर नाकाबंदी की गयी। इसी दौरान सिल्वर रंग की कम्पास जीप (नंबर जीजे 03 एलबी 2540) आती दिखी, जिसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और सरकारी बोलेरो को टक्कर मार दी जिसके बाद जीप का टायर फट गया। इसके बाद आरोपी गेट खोलकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर वाहन में विभिन्न वेरायटी की कुल 33 कार्टन राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब मिली। आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई अनुज्ञापत्र या लाइसेंस नहीं पाया गया।

पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी जिला सलूंबर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि शराब उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है। मामले में आगे जांच जारी है।

Related post