प्रतापनगर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार


थाना प्रतापनगर पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कार सहित बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि अवैध अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक ऑल्टो कार (नंबर GJ-1-KD-6204) को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरपत सिंह सिसोदिया, तुषार सिंह, तथा गौरव पंवार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।









