प्रतापनगर थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी का खुलासा, 17 कार्टन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 प्रतापनगर थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी का खुलासा, 17 कार्टन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 17 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।

15 जनवरी 2026 को देवारी हाईवे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो कारों को जब्त किया, जिनमें अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि शराब को गुजरात की ओर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भंवर सिंह पुत्र माधु सिंह, निवासी अडवास, थाना जावर माइंस, जिला सलूंबर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related post