बागपुरा थाना क्षेत्र में हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


उदयपुर जिले के बागपुरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
प्रकरण के अनुसार 14 जनवरी 2026 को दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि 13 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे देवींबाबड़ा निवासी मुकेश पुत्र धर्मचंद ने पुरानी रंजिश के चलते मन्नालाल के साथ मारपीट की और लोहे के कुंडे से सिर पर वार किया। गंभीर रूप से घायल मन्नालाल को उपचार के लिए झाड़ोल सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार कुंडाली बरामद की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।








