मजदूर हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार


उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में रात के समय मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 फरवरी 2026 की रात की है, जब सेक्टर-8 क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के सामने लूट के इरादे से एक मजदूर पर चाकू से हमला किया गया था। हमले में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना के बाद से आरोपी फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिरणमगरी थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सलूम्बर निवासी आरोपी जगदीश उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया।
इस प्रकरण में पूर्व में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक बालक को निरुद्ध किया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे लूट की मंशा सामने आई है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की जांच जारी है तथा अन्य संभावित पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।









