बिना चेतावनी चित्र वाले सिगरेट-तंबाकू बेचने पर कार्रवाई, 3260 पैकेट सिगरेट व 11 हुक्के जब्त

 बिना चेतावनी चित्र वाले सिगरेट-तंबाकू बेचने पर कार्रवाई, 3260 पैकेट सिगरेट व 11 हुक्के जब्त

उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बिना वैधानिक चेतावनी चित्र वाले तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सिगरेट और तंबाकू जब्त किया गया है।

कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड के 3260 पैकेट सिगरेट (कुल 65,200 सिगरेट), 60 पैकेट तंबाकू और 11 हुक्के बरामद किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकेश पुत्र सुजानमल, निवासी आदर्श नगर, ई-ब्लॉक, पायड़ा (थाना प्रतापनगर, उदयपुर) के कब्जे से उक्त सामग्री बरामद की गई।

इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर COTPA Act 2003 की के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related post