लूट व डकैती के मामलो में 04 वर्षो से फरार 5 थानों में वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

 लूट व डकैती के मामलो में 04 वर्षो से फरार 5 थानों में वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, आरोपी सुभाष चन्द्र मीणा उर्फ़ सुरेश कटारा  निवासी फलासिया पर विभिन्न थानों में 10 से ज्यादा लूट और डकैती के प्रकरण दर्ज है और विगत 4 वर्षो से फरार चल रहा था.

पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अनंत कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रेम धणदे वृताधिकारी वृत गिरवा, गिरधर सिंह वृताधिकारी वृत झाडोल के सुपरविजन में बद्रीलाल राव थानाधिकारी गोवर्धन विलास मय टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया.

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना फलासिया, ओगना, खेरोदा, अम्बामाता आदि में 10 प्रकरण दर्ज है. अभियुक्त अपनी गैंग के साथ मिल कर ख़ास कर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनता था और ज़्यादातर वारदाते ग्रामीण क्षेत्रो में करता था.

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के एक स्थान पर छुपे होने की सुचना पर कार्यवाही करते हुए को डीटेंन किया, वह उक्त स्थान पर हुलिया बदल कर रह रहा था.

पुलिस टीम – हेड कांस्टेबल – मनोहर सिंह, गणेश सिंह. कांस्टेबल – दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल आशा, पुलिस थाना फलासिया से हितेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल. साइबर सेल से लोकेश रायिकवाल.

Related post