गांजा सप्लाई मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, डबोक में कोरेक्स की 195 शीशियां जब्त

 गांजा सप्लाई मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, डबोक में कोरेक्स की 195 शीशियां जब्त

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घंटाघर पुलिस ने गांजा खरीद-फरोख्त के मामले में आठ महीनों से फरार आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना अंबामाता के एक प्रकरण से जुड़ी है, जिसमें 08 अप्रैल 2025 को एक कार्रवाई के दौरान 55 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। आरोपी दीपक सिंह के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 5 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।

इधर, डबोक थाना पुलिस ने जनवरी माह मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दूसरी बड़ी कार्रवाई में कोरेक्स की 195 शीशियां जब्त कर एक आरोपी शैतान सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।

Related post