मुकुंद के स्वर्ण के साथ पहले दिन उदयपुर के कुल 7 पदक


0-3968×2976-1-0-{}-0-12#
जयपुर के ज्ञान विहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित खेल कराटे लीग के स्कूल गेम्स के तृतीय संस्करण में उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। दिनांक 24 जनवरी, रविवार को प्रतियोगिता के प्रथम दिन उदयपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए, जिसमें 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन मुकुंद पटेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर उदयपुर का नाम रोशन किया। वहीं जयल जैन, रीत तलेटिया एवं अक्षिता वर्मा ने कड़े मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त कार्तिक धींग, तन्वी चौहान एवं दीपल शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर टीम की पदक तालिका को और मजबूत किया।
इस अवसर पर उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसई पंकज चौधरी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले मुकाबलों में भी उदयपुर का दल इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगा और जिले के लिए और भी पदक जीतकर लाएगा









