उदयपुर में आयोजित रिपब्लिक कराटे चैंपियनशिप में मार्कोस अकादमी का शानदार प्रदर्शन


उदयपुर में आयोजित रिपब्लिक कराटे चैंपियनशिप में मार्कोस मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। यह जानकारी अकादमी के निदेशक रेशी मंगलाल सालवी ने दी।
उन्होंने बताया कि कुमिते प्रतियोगिता के विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में हेमांग गायरी, सिम्बा सोंगारा, दियान कोठारी, तनवीर सिंह, समायरा शर्मा और मोनल शर्मा ने रजत पदक हासिल किए। वहीं रयांश जैन, ताहेर दलाल और निश्चय पटवा ने कांस्य पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया।


विशेष उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि उदयपुर की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी समायरा शर्मा ने रजत पदक जीतकर अकादमी को विशेष गौरव दिलाया। इस उपलब्धि पर अकादमी के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।









