विशेष अभियान: उदयपुर में 807 स्थानों पर दबिश, 289 आरोपियों की गिरफ्तारी


वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और एरिया डोमिनेशन के उद्देश्य से उदयपुर पुलिस ने जिले में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 24 जनवरी 2026 को तड़के एक साथ कार्रवाई करते हुए जिलेभर में 807 स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 289 आरोपी/अपराधिक प्रवृत्ति के बदमाश गिरफ्तार किए गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंभीर अपराधों में वांछित 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा 58 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटी मामलों में कार्रवाई की गई और 1 आरोपी को 299 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। सामान्य प्रकरणों में 15 आरोपी पकड़े गए, जबकि निरोधात्मक कार्रवाई में 188 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान माइनर एक्ट में 25 प्रकरण दर्ज कर 17 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई तथा 70 हिस्ट्रीशीटरों के यहां दबिश देकर पूछताछ की गई।








