वंदे मातरम् के 150 गौरवपूर्ण वर्ष: उदयपुर पुलिस करेगी भव्य बैंड वादन और देशभक्ति कार्यक्रम


राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उदयपुर पुलिस द्वारा भव्य बैंड वादन और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार यह कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी 2026 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे हैं।
इसी क्रम में 24 जनवरी 2026 को शाम 5:30 बजे पुलिस बैंड द्वारा सहेलियों की बाड़ी में वंदे मातरम्, राष्ट्रगान एवं अन्य राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रेरित करना, युवाओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा वंदे मातरम् के 150 वर्षों का सम्मान करना है।
आगामी कार्यक्रमों का आयोजन 25 जनवरी को जगदीश चौक (4:00 बजे) और दूध तलाई (5:30 बजे) तथा 26 जनवरी को फतेहसागर की पाल (5:00 बजे) पर किया जाएगा।









