उदयपुर की कियाना वर्ल्ड कैडेट शतरंज में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

 उदयपुर की कियाना वर्ल्ड कैडेट शतरंज में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

इजिप्ट शतरंज महासंघ व वर्ल्ड चेस फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली वर्ल्ड कैडेट शतरंज चैंपियनशिप में राजस्थान चेस इन लेकसिटी की नन्ही शातिर कियाना परिहार भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.

लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्व के 80 देश से अधिक शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. कियाना अंडर 8 बालिका वर्ग में हिस्सा लेगी.

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कियाना से सभी खिलाड़ियों व पदाधिकारी सदस्यों को पदक की उम्मीद है वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देगी इस अवसर पर राजस्थान राज्य शतरंज के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली, सचिव अशोक भार्गव, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य विकास साहू, जयंत चतुर्वेदी सहित व समस्त लेकसिटी के खिलाड़ियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई साथ इस मौके पर कियाना के अभिभावक जितेंद्र परिहार व डॉ मनीष मनीष परिहार की भी भूरी भूरी प्रशंसा की गई.

शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि कियाना ने पिछले 2 वर्षों में कई राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है साथ ही विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में भी अपना कमाल दिखाते हुए विभिन्न वर्गों में पुरस्कार प्राप्त किए हैं.

Related post