उदयपुर पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही – 318 गिरफ्तारियां


उदयपुर में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, वाछितं अपराधियों की धरपकड़ व रेड /एरिया डोमिनेंस की कार्यवाही हेतु विशेष अभियान के तहत आज दिनाकं 06.12.2025 को अलसुबह महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, श्री गौरव श्रीवास्तव व जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने आकस्मिक चैकिगं व दबिश देकर बड़ी संख्या में अपराधियों की धरपकड़ की कार्यवाही की।
जिसके तहत श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व श्रीमती अजंना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व जिले के समस्त वृताधिकारियों के सुपरविजन में जिले के प्रत्येक थाने में थानाधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 103 से अधिक टीमों का गठन कर जिले में करीब 425 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बदमाशों की धरपकड हेतु अलसुबह एक साथ कार्यवाही की गई।


गठित टीमों द्वारा जिले में करीब 725 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई। टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 318 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या/हत्या का प्रयास, लूट, डकैती आदि जघन्य अपराधों में वांछित 13 व 34 स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी तथा सामान्य प्रकरणों में वांछित 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। निरोधात्मक कार्यवाही में नवीन विधिक प्रावधानों के तहत 247 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।


अभियान के दौरान स्थानीय माईनर एक्ट की कार्यवाही करते हुए कुल 20 प्रकरण दर्ज कर 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें आबकारी अधिनियम के तहत 11 प्रकरण दर्ज कर कुल 04 अभियुक्त, एनडीपीएस एक्ट में 01 प्रकरण दर्ज कर 01 अभियुक्त, आर्म्स एक्ट में 04 प्रकरण दर्ज कर 04 अभियुक्त व 04 प्रकरण अन्य अधिनियम में दर्ज कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 56 हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश दी जाकर उनसे पुछताछ की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने बताया की जिले में अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने आमजन से अपील की है कि अपराध व अपराधियों की सूचना पुलिस को देवे, सूचना देने वाले की पहचान गापेनीय रखी जायेगी।









