सी.पी.एस. की प्रियांशी और सृष्टि का राजस्थान टीम में चयन

 सी.पी.एस. की प्रियांशी और सृष्टि का राजस्थान टीम में चयन

न्यू भूपालपुरा स्थित सेंटंल पब्लिक सी. सैं स्कूल की दो छात्राओं, सृष्टि खोड़ा और प्रियांशी चौधरी का बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित होने वाली U-19 महिला एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये राजस्थान टीम में चयन हुआ।

दोनों बालिकाओ का चयन हाल ही में सम्पन्न हुई चैलेंजर और कैम्प के मैचो में अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। दोनों पूर्व में U-15 प्रतियोगिता में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। राजस्थान का पहला मैच 13 दिसम्बर को दिल्ली से होगा।

विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय, निदेशक – श्री अनिल शर्मा, निदेशक श्री दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड, प्रशासक – श्री सुनील बाबेल, व प्रधानाध्यापिका – श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने दोनों छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related post