अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर सी.पी.एस. की अनुष्का ने ओलम्पियाड में मारी बाजी


शहर के न्यू भूपालपुरा क्षेत्र स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल की कक्षा तीसरी की छात्रा अनुष्का ने अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, साथ ही अपने अभिभावको का नाम भी रोशन किया।
सांइस ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित – इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलम्पियाड में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली सी.पी.एस. की छात्रा – अनुष्का को इस उपलब्धि के लिए स्वर्णपदक, क्षेत्राीय उत्कृष्टता का प्रमाण पत्रा व जोनल एक्सीलेंस का प्रमाण पत्रा प्रदान किए जाएंगे।
अनुष्का ने 98.28 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर (7) सातवां स्थान, व क्षेत्राीय स्तर (6) छठा स्थान प्राप्त विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की चैयरपर्सन – श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक – श्री अनिल शर्मा, निदेशक – डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्रशासक – श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या – श्रीमती पूनम राठौड व प्रधानाध्यापिका – श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने अनुष्का को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पद्र्धाओं के लिए शुभकामनाएँ दी।









