हार्डकोर अपराधी नरेश हरिजन पर ₹50 ,000 का इनाम घोषित

 हार्डकोर अपराधी नरेश हरिजन पर ₹50 ,000 का इनाम घोषित

कुल 37 प्रकरणों में लम्बे समय से वांछित अभियुक्त नरेश हरिजन की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में घोषित ₹25,000 की इनामी राशि को निरस्त कर आज महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा इनामी राशी को बढ़ा कर ₹50,000 कर दिया गया।
पुलिस कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त नरेश हरिजन पुत्र श्याम लाल हरिजन निवासी मकान नम्बर 555, नाडा खाडा, सूरजपोल हाल समता नगर, सुखेर को बंदी बनाने एवं बंदी करवाने या बंदी बनाने के लिए सही सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹50, 000 रूपये नगद पुरस्कार प्रदान किया जावेगा एवं सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय राखी जायेगी।

Related post