साइबर क्राइम से विद्यार्थियों को किया जागरूक

 साइबर क्राइम से विद्यार्थियों को किया जागरूक

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री विकास शर्मा के निर्देशानुसार द विजन एकेडमी, विद्यालय परिसर में दिनांक 12 अप्रैल 2023 को चेतना भाटी पुलिस उप अधीक्षक महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ, उदयपुर द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम के बारे में कई जानकारियां प्रदान की गई।

इसके अलावा बच्चों को गुड टच, बैड टच, मोबाइल के दुरुपयोग व सदुपयोग, महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा हेतु पुलिस हेल्पलाइन नंबर और उम्र के हर पड़ाव पर भी निरंतर शिक्षा ग्रहण करते रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर प्रतिमा सामर द्वारा किया गया। जिन्होंने बच्चों को भविष्य में इन सभी जानकारियों को अपनाने व उनके प्रति सचेत रहने के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया। विधालय के सभी बच्चों ने बड़े ही एकाग्र चित्त होकर कार्यक्रम में भाग लिया।

Related post