उदयपुर पुलिस की साईबर अपराधों के विरूद्ध बडी कार्यवाही, 9 गिरफ्तार


जिला स्पेशल टीम, पुलिस थाना सविना व पुलिस थाना सुखेर द्वारा साईबर अपराधियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त विभिन्न खाता धारकों से पहले उनके बैंक अकाउंट की पासबुक, चैक बुक, एटीएम कार्ड प्राप्त कर अपने कब्जे में ले कर पे बेस्ट ऑनलाइन एप से ऑनलाइन जुआ सट्टा खेलते फिर उन रूपये को उक्त बैंक खाते में मंगवाकर उन खातों सेे रूपये नगद विड्रोल कर लेते, फिर अपना कमिशन प्राप्त कर शेष नगद रूपये हवाला के माध्यम से वापस पे बेस्ट ऑनलाइन एप को भेज देते । पुलिस ने बताया कि इस संबंध में खाता धारको की भूमिका भी आपराधिक रही है। जिसके सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
कार्यवाही में पकडे गए अभियुक्त
- सुधीर कालरा, उम्र 42 वर्ष, निवासी: सेक्टर 14
- यजत साधवानी उम्र 23 वर्ष, निवासी: शक्तिनगर
- कैदार बागडी उम्र 37 वर्ष, निवासी: सेक्टर 09
- मनीष कालरा उम्र 40 वर्ष, निवासी: सेक्टर 14
- सागर सामरिया उम्र 29 वर्ष, निवासी: सूरत, गुजरात
- सुदेष मीणा उम्र 23 वर्ष, निवासी: थाना खेड़ली, जिला अलवर
इनके कब्ज़े से कुल 25 मोबाईल, 01 लेपटाॅप, विभिन्न खाताधारकों के अलग अलग बैंको की कुल 32 पासबुक, 16 चैक बुक व कुल 73 एटीएम कार्ड जब्त किये जाकर अभियुक्तों को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह दूसरी कार्यवाही सुखेर थाना पुलिस द्वार की गई जिसमे प्रियदर्शनी नगर बेदला में किराये के मकान में रुके हुए 3 लोगो को पकड़ा गया जो इसी तरह ऑनलाइन गेमिंग से कमिशन आदि का गोलमाल कर धोखाधड़ी से पैसे ट्रान्सफर करते।
दूसरी कार्यवाही में पकडे गए अभियुक्त:
- राजन वैष्णव, उम्र 33 वर्ष, निवासी: न्यू रामपुरा हाल प्रियदर्शनी नगर, बेदला
- नीनाद वैष्णव, उम्र 24 वर्ष, निवासी: हिरणमगरी सेक्टर-14, हाल प्रियदर्शनी नगर, बेदला
- रिदम वैष्णव, उम्र 27 वर्ष, निवासी: सेक्टर-14, हाल किराया प्रियदर्शनी नगर, बेदला
अभियुक्तगण को दिनांक 27.11.2025 की अल सुबह गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें अग्रिम अनुसन्धान के लिए 2 दिन की पुलिस रिमाण्ड पर भेजा दिया गया। पुलिस अभियुक्तगणों से ठगी के तरीके, खाता धारको के सम्बंध में जानकारी आदि जानकारी जुटा रही है।









