एम एल एस यू: प्रो. भाणावत बने स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन एवं एमएचआरएम के निदेशक


मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज के अधिष्ठाता एवं वाणिज्य संकाय के चेयरमैन एवं आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत् को यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन तथा मास्टर ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के निदेशक नियुक्त किया है।
भाणावत् ने रज़िस्ट्रार डॉ बीसी गर्ग से चेयरमैन का कार्य भार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि भाणावत् ने आईक्यूएसी डायरेक्टर रहते हुए दस वर्षों से लंबित नैक इंस्पेक्शन संपन्न हुआ और विश्वविद्यालय को “ए” ग्रेड से नवाज़ा गया।प्राध्यापकों का वर्षों से लंबित सीएएस प्रमोशन को भी गति प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाई । प्रो. भाणावत् के अब तक 78 से ज़्यादा रिसर्च पेपर, चार पुस्तकें, 30 से ज़्यादा पॉपुलर आर्टिकल न्यूज़पेपर में प्रकाशित हो चुके है ।









