SIR को लेकर भाजपा शहर विधानसभा मंडल की विशेष बैठक


भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर विधानसभा के चार मंडलों की मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अति महत्वपूर्ण बैठक भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में पटेल सर्कल स्थित कार्यालय पर प्रातः 10 बजे आयोजित की गई।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि 4 नवंबर से चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल सुन्दर सिंह भंडारी मंडल राणा प्रताप मंडल और अंबेडकर मंडल से मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री शक्ति केंद्र संयोजक पार्षद तथा बूथ अध्यक्षों ने अब तक हुए एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर अभी तक कितने प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है इसकी विस्तृत जानकारी ली गई।
राठौड़ ने कहा कि बूथ अध्यक्ष बीएलए दो तथा कार्यकर्ता मिलकर राजकीय बीएलओ का सहयोग करें ताकि कोई भी सही मतदाता नाम जुड़ने से वंचित न रह जाए।
शहर विधायक ताराचंद जैन ने बैठक में कहा कि सरकार का यह अति महत्वपूर्ण अभियान है जो बीस वर्षों बाद आयोजित किया जा रहा है। इससे मतदाता सूची शुद्ध हो जाएगी। अब कोई भी अपना नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नहीं करवा सकेगा और यदि कोई ऐसा करता है तो उसे एक वर्ष की सजा हो सकती है।
विधायक जैन ने सभी मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों से एक एक कर विस्तृत जानकारी ली।
चारों मंडलों की संयुक्त बैठक के बाद पार्टी कार्यालय पर दो दो मंडलों की अलग अलग बैठक ली गई।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और राणा प्रताप मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ विधायक ताराचंद जैन मंडल महामंत्री देवीलाल सालवी जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत जगदीश शर्मा दिग्विजय श्रीमाली उपस्थित रहे।
सुन्दर सिंह भंडारी मंडल और अंबेडकर मंडल की बैठक में प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर जिला महामंत्री पारस सिंघवी पंकज बोराणा ने एक एक बूथ अध्यक्ष से बातचीत कर कार्य की प्रगति जानी।
जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से कुल मतदाताओं की संख्या अभी तक पूर्ण कार्य का प्रतिशत हटाए गए नाम मृत्यु वाले मतदाता तथा शेष कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही जहां समस्या आ रही है उसकी भी जानकारी ली गई।
प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर ने बताया कि यह हम सभी के लिए शुभ अवसर है जिसके माध्यम से वर्षों से अशुद्ध मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो रहा है। कई मतदाता एक से अधिक जगह अपना नाम दर्ज करवाकर चुनाव परिणामों को प्रभावित करते थे और इस प्रकार के मतदाताओं को बढ़ावा सुनियोजित माफियाओं द्वारा आजादी के समय से लेकर बिहार के चुनाव तक दिया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि 2014 से निरंतर हो रही कुछ पार्टियों की हार से विचलित होकर यह लोग वोट चोरी या अन्य विरोध कर रहे हैं जबकि भारत के प्रत्येक नागरिक को पूरे भारत में केवल एक स्थान पर मतदान करने का अधिकार है और यह अधिकार सदैव जारी रहेगा।
जिन मतदाताओं के माता पिता दादा दादी या स्वयं के नाम वर्ष 2002 की सूची में अंकित हैं ऐसे किसी भी मतदाता को चार दिसंबर तक नाम जोड़ने से कोई वंचित नहीं कर सकता। यदि किसी परिवार के नाम वर्ष 2002 की सूची में दर्ज नहीं हैं तो उन्हें भी चुनाव आयोग द्वारा चार दिसंबर के बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ नाम जोड़ने का अवसर दिया जाएगा।
इन सभी कार्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठजन जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष तथा सभी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण कार्य छोड़कर इस अभियान में सहयोग देना आवश्यक है।
आगामी चार दिसंबर तक गणना फॉर्म जमा करने हैं इसलिए अगले छह दिन शहर में हम सभी को अपने समय की आहुति देकर इस महत्वपूर्ण कार्य में लगना है।
हमें यह विशेष ध्यान रखना है कि कोई भी ऐसा मतदाता जिसका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए और वह किसी कारण वर्ष 2002 की सूची में अपना नाम ढूंढने में असमर्थ है उसे गणना फॉर्म भरने और जमा कराने में मदद की जाए।
बैठक में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ विधायक ताराचंद जैन प्रमोद सामर जिला महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी पंकज बोराणा जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत जगदीश शर्मा दिग्विजय श्रीमाली जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा हजारी जैन गिरीश शर्मा मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा कन्हैया वैष्णव रुचिका चौधरी रणजीत दिगपाल पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश वैष्णव जितेंद्र मारू मंडल महामंत्री शक्ति केंद्र संयोजक और सभी 217 बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।









