उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध नशीली दवाओं की तस्करी पकड़ी, 470 शीशियां जब्त, आरोपी गिरफ्तार


डीएसटी और थाना अम्बामाता की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। 25 दिसंबर 2025 को रानी रोड से श्मशान घाट की ओर एक संदिग्ध युवक को टीम ने पकड़ा। युवक कट्टे लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान नवदीप सिंह निवासी अम्बामाता के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से कुल 470 शीशियां अवैध नशीली दवाओं की बरामद हुईं। आरोपी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में नवदीप ने बताया कि उसने यह दवाइयां कमलेश उर्फ कुबा से खरीदी थीं।
पुलिस ने आरोपी को धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।









