72 वीं राजस्थान राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कल से


जिला कबड्डी संघ उदयपुर के तत्वावधान में 72 वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 26 दिसंबर से महाराणा भूपाल स्टेडियम, गांधी ग्राउंड पर आयोजित होगा l जिसकी ट्रोफियो का अनावरण आज भंडारी दर्शक मंडप पर भाजपा के पूर्व देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने किया l अनावरण समारोह में चेयरमैन प्रमोद सामर , समाजसेवी जयंतीलाल , विष्णु प्रजापत , जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू , चंद्रेश सोनी , जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खनुजा सहित कबड्डी संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे l
यह जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन प्रमोद सामर ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए आज सुबह से ही राज्य के विभिन्न जिलो की टीमो का आना प्रारंभ हो गया l प्रतियोगिता में 34 जिलों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही है l प्रतियोगिता में 34 जिलो के 1000 से अधिक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं l प्रतियोगिता का उद्घाटन कल सुबह 10.00 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम , गांधी ग्राउंड पर होगा l जिसके मुख्य अतिथि जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी होंगे जो प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर विधिवत उद्घाटन करेंगे l उसके पश्चात खिलाड़ियों का मार्च फास्ट होगा l जिसमें विशिष्ट अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक , राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया , सांसद मन्नालाल रावत , शहर विधायक ताराचंद जैन , ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा , भंवर सिंग पंवार , जिला प्रमुख ममता कँवर , रोशन डांगी , अशोक जोशी , निर्मल मठा होंगे l कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी, पार्षद एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहेंगे l
जिला कबड्डी संघ के आयोजन सचिव जालम चंद जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए दो खेल मैदान तैयार किए गए हैं , दोनों खेल मैदाने पर नॉकआउट पद्धति से प्रतियोगिता शुरू होगी l खेल मैदान तैयार करने में सत्यनारायण सिंह , श्याम सुन्दर शर्मा सहित तकनीकी टीम अपना काम कर रही है l









