सी.पी.एस. के 3 छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन


सेंट्रल पब्लिक स्कूल उदयपुर के तीन छात्र – युगपाल सिंह, काव्यांश पुरबिया और हरदीनी पंवार का स्कूल नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ। यह चयन 16 – 17 दिसम्बर को जयपुर में हुए चयन शिविर में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 से 30 दिसम्बर तक ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगी। कोच विनय सनाढ़्य ने बताया कि काव्यांश और हरदीनी गत वर्ष भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके है।
विद्यालय की चेयरपर्सन – श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक – श्री अनिल शर्मा, निदेशक – डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या – श्रीमती पूनम राठौड, प्रशासक – श्री सुनील बाबेल, व प्रधानाध्यापिका – श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने तीनों विजेताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।









