उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: आई.टी. कंपनी मैनेजर के साथ गैंगरेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

 उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: आई.टी. कंपनी मैनेजर के साथ गैंगरेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस ने 23 दिसंबर 2025 को शोभागपुरा स्थित एक आई.टी. कंपनी में हुई गैंगरेप की घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर को उक्त आई टी कंपनी के सी इ औ ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में रखी पार्टी के बाद अपनी ही कंपनी की एक महिला कर्मचारी के पति के साथ मिलकर पीड़िता के साथ मदहोशी की हालात में बिना सहमती के दुष्कर्म किया व पीडिता के बार बार अनुरोध करने पर उसको घर पर छोड दिया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला कर्मचारी सहित तीनों आरोपियों को डिटेन किया गया और आगे की कार्यवाही जारी है।

गिरफतार अभियुक्तः-

01. जितेश प्रकाश सिसोदिया पिता श्री कचरूलाल

02. गौरव सिरोही पिता श्री शक्तिवीरसिंह सिरोही

03. कंपनी महिला कर्मचारी – नाम सुरक्षित

Related post