राज्य सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ताश्री बनी सुपर हैवी वेट चैंपियन – उदयपुर ने जीते 4 पदक

 राज्य सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ताश्री बनी सुपर हैवी वेट चैंपियन – उदयपुर ने जीते 4 पदक

अजमेर में सम्पन्न राज्य सीनियर गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के बॉक्सर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक सहित 4 पदक अपने नाम किए।

जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव फ़तह सिंह राठौड़ ने बताया कि हाल ही सम्पन्न खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी की पदक विजेता ताश्री मेनारिया ने राज्य सीनियर चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर हैवी वैट केटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

राठौड़ ने बताया की ताश्री के अलावा इलमा खान ने रजत पदक व शीतल भाटी और विमला कुंवर ने कांस्य पदक प्राप्त किए , टीम कि प्रशिक्षाक महाराणा प्रताप खेल गांव की बॉक्सिंग प्रशिक्षक शालिनी नरुका थी।

उदयपुर आने पर श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में बॉक्सर्स का स्वागत एंव सम्मान राज्य क्रीड़ा परिषद के बॉक्सिंग प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत , बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के आर जे समर फ़तह सिंह राठौड़ , व्यायामशाला के व्यवस्थापक संजय सोनी , जिला मुक्केबाज़ी संघ के समस्त सदस्यों , सभी बॉक्सर्स द्वारा किया गया।

जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी , दलपत सिंह चुण्डावत , पुष्कर शर्मा , बालू लाल खोखवात , कुलदीप जोशी , उमेश भारद्वाज , शम्भू सिंह राठौड़ , चेतन सिंह पंवार सभी ने बॉक्सर्स को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related post