ताश्री मेनारिया पहुंची राष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में


उदयपुर की उभरती हुई बॉक्सर ताश्री मेनारिया ने राष्ट्रीय सीनियर गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। ताश्री राजस्थान से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र बॉक्सर है।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताश्री मेनारिया ने हिमाचल प्रदेश की बॉक्सर वंशिका गोस्वामी को 4–1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
उल्लेखनीय है कि ताश्री मेनारिया श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुंडावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके कोच और परिजनों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।









