द स्टडी स्कूल का वार्षिकोत्सव “फेस्टिनोवा” धूमधाम से मनाया गया


Oplus_131072
द स्टडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़ी का वार्षिकोत्सव फेस्टिनोवा दिनांक 23 दिसंबर 2025 मंगलवार को नगर निगम के मोहनलाल सुखाड़िया सभागार टाउनहॉल में धूमधाम से मनाया गया।


इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, फ्लाइट लेफ्टिनेंट मुक्ति श्रीवास्तव थी। इन्होने भारतीय वायुसेना के एयर ट्रैफिक कंट्रोलिंग शाखा में पहली महिला अधिकारी के रूप में नियुक्त होकर इतिहास रचा। इनके विशेष अभियानों में कारगिल युद्ध और पोखरण परमाणु परीक्षण शामिल हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप सक्सेना जो इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन सेटलमेंट्स (IIHS) के कार्यकारी निदेशक हैं और एसएमई तथा स्टार्ट-अप्स को कॉर्पोरेट रणनीति, गवर्नेस, प्रबंधन और व्यवसाय विकास के विषय में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा गणेश वंदना से किया गया। कक्षा नर्सरी, एल.के.जी. तथा एच.के.जी. विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।


विश्व के विभिन्न देशों के प्रसिद्ध नृत्यों का आयोजन किया गया। चाइनीस नृत्य, फुटलूज पर आधारित, भारत का पंजाबी भांगड़ा, आयरलैंड का हैलोवीन, जापान, अफ्रीका, स्पेन तथा मिस्र आदि देशों के सुप्रसिद्ध नृत्यों का आयोजन किया गया। टीचर्स डांस तथा पेरेंट्स डांस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अविशेक मजूमदार ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। खेलकूद, विशेष उपलब्धि तथा बोर्ड की कक्षाओं में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यालय की कॉमर्स की विद्यार्थी सुश्री मुस्कान बांगड़ 99%, कृष सियाल 93.6% तथा अक्षत सुराणा 91.6%, कक्षा दसवीं की छात्रा प्राचीता शर्मा को सम्मानित किया गया। खेलकूद तथा रोड सेफ्टि एवं क्रॉस कंट्री रन की विशेष उपलब्धि के लिए बराक अहद, देव मीणा, शताक्षी चित्तौड़ा, मनस्वी प्रजापत, आकांक्षा चौबीसा, हितेश मीणा, प्रांजल लौहार, गेब्रियल बाबू तथा भाग्यश्री कुंवर आदि का विशेष रूप से सम्मान किया गया।


पुरस्कार वितरण समारोह के अगले चरण में पाँच उत्कृष्ट विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया जिसमे कनिष्का मीणा, भाव्या राठौड़, मनन श्रीमाली, मोहम्मद ज़हीर अब्बास और सांची जिंगर शामिल रहे। सभी विद्यार्थियों को जोशी मैम की स्मृति में रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई।
विद्यालय के ग्रीन हाउस को वर्षपर्यन्त होने वाली विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया।
द स्टडी स्कूल के संचालक ‘श्री देवेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के शिक्षकों, व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी कार्य मेहनत, लगन व पूर्ण समर्पण से करे तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय के श्री सुबीर सिंह राठौड़, श्रीमती मीन्ना राठौड़, डॉ. मुकेश श्रीमाली, द जूनियर स्टडी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दुरैया जरी एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रियंका शर्मा उपस्थिति रहे।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के हेड बॉय देव मीणा तथा हेड गर्ल तनिष्का शाकद्वीपीय ने छात्रों, अध्यापकों तथा अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अक्षया प्रजापती एवं प्राचीता शर्मा द्वारा किया गया।
समस्त जानकारी द स्टडी स्कूल की मीडिया प्रभारी श्रीमती सुनीता कुंवर की ओर से प्रेषित की गई।









