द स्टडी स्कूल, बड़ी का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

 द स्टडी स्कूल, बड़ी का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

उदयपुर। हाल ही में घोषित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में द स्टडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़ी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ रहा।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अविशेक मजूमदार ने बताया कि कक्षा 10वीं में कुल 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इनमें मिहिर सोनी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा भव्या सोनी ने 91.8 प्रतिशत, जिमित जैन ने 91 प्रतिशत, निष्ठा सोनी ने 91 प्रतिशत तथा रिषित व्यास ने भी 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के निदेशक श्री देवेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि स्कूल का परीक्षा परिणाम लगातार उत्कृष्ट बना हुआ है।

Related post