अवैध मादक पदार्थ तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

 अवैध मादक पदार्थ तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 12/2026 के तहत पहले आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 226 ग्राम अफीम व 555 ग्राम गांजा बरामद किया गया था।

पूछताछ में आशीष कुमार ने यह मादक पदार्थ राकेश पिता गंगाराम, निवासी सनवाड़ से प्राप्त करना बताया। इसके बाद पुलिस ने तलाश कर राकेश पिता गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related post