उदयपुर रोलर खेल संघ की कार्यसमिति का पुनर्गठन

 उदयपुर रोलर खेल संघ की कार्यसमिति का पुनर्गठन

रामा बाग, न्यू भूपालपुरा में 18 जनवरी 2026 को आयोजित साधारण सभा में उदयपुर रोलर खेल संघ की कार्यसमिति का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया।
संघ के मुख्य संरक्षक श्री प्रमोद सामर, संरक्षक श्री जालम चंद जैन, चेयरमेन श्री अरविंद सिंह कानावत एवं अध्यक्ष श्री पंकज बोराणा चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री उमेश भारद्वाज रहे।
उपाध्यक्ष पद पर श्री भूपेन्द्र सिंह धाबाई, श्री विक्रम सिंह राणावत, श्री प्रदीप श्रीमाली एवं श्रीमती शोभा सुराणा का चयन किया गया। महासचिव श्री मनजीत सिंह गहलोत, सह सचिव श्री विजेन्द्र सिंह एवं श्री राकेश अरोड़ा तथा कोषाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह देवड़ा बनाए गए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री विकास सिंह, श्री विनय सनाढ्य, सुश्री कृष्णा कंवर, श्री जगत प्रताप सिंह, श्री कृष्णवीर सिंह चौहान, श्री विनय सालवी एवं सुश्री सिद्धि अरोड़ा को शामिल किया गया।
यह प्रक्रिया जिला उदयपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री विनोद साहू एवं चुनाव अधिकारी एडवोकेट रोणक पुरोहित की उपस्थिति में संपन्न हुई।
अध्यक्ष श्री पंकज बोराणा एवं मुख्य संरक्षक श्री प्रमोद सामर ने खिलाड़ियों के उत्थान एवं रोलर खेल को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related post