राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में रजत पदक जीतने वाली रूही थुरानी का सम्मान

 राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में रजत पदक जीतने वाली रूही थुरानी का सम्मान

तीसरी राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान को रजत पदक दिलाकर राज्य का नाम रोशन करने वाली प्रतिभावान खिलाड़ी रूही एवं उनके कोच संजय सर का राजस्थान रोलर खेल संघ द्वारा भव्य सम्मान किया गया।

संघ के महासचिव मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रूही के रजत पदक जीतकर लौटने पर संघ के चेयरमैन श्री लक्ष्मण सिंह झाला की ओर से ₹11,000 की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

वहीं संघ की संरक्षक श्रीमती नेहा पालीवाल, अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह देवड़ा, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गौरव सांखला, कोषाध्यक्ष श्री मीज़ान अहमद सहित पूरी कार्यकारिणी ने रूही एवं उनके कोच संजय सर को मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महासचिव मनजीत सिंह ने विचार रखा कि आने वाले वर्ष से संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अंतर्गत:

  • स्वर्ण पदक विजेता को ₹21,000,
  • रजत पदक विजेता को ₹11,000, और
  • कांस्य पदक विजेता को ₹5,100 की राशि प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान रोलर खेल संघ खिलाड़ियों के उत्थान एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर रहेगा और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

Related post