तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

 तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

डबोक थाना क्षेत्र में तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी तुलसीराम पिता किशनलाल, निवासी बिछावेडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:30 बजे वह खेत से घर जा रहे थे, तभी सामने से सुरेश पिता मांगीलाल, निवासी बिछावेडा हाथ में तलवार लेकर आया और गाली-गलौच करते हुए उन पर हमला कर दिया, जिस से वह गंभीर ज़ख़्मी हो गए।
रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। बाद में सुरेश पिता मांगीलाल को गिरफ्तार कर उसके घर से हमले में प्रयुक्त तलवार बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related post