दो अलग-अलग मामलों में 1.05 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

 दो अलग-अलग मामलों में 1.05 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस के चलाये जा रहे अभियान के तहत सूरजपोल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 1 किलो 5 ग्राम गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पहले मामले में 17 जनवरी 2026 को अनिश बक्स उर्फ चावल, निवासी दीवानशाह कॉलोनी, पटेल सर्किल के कब्जे से 278 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
दूसरे मामले में 18 जनवरी 2026 को मुस्तफा शेख उर्फ नानू, निवासी दीवानशाह कॉलोनी, पटेल सर्किल के कब्जे से 727 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related post