घर से सोने के आभूषण चोरी का खुलासा, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 घर से सोने के आभूषण चोरी का खुलासा, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

कानोड़ थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दी कि 13 जनवरी 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ कार से गांव जा रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर एक अज्ञात महिला को घर में चाबी ढूंढते पाया। बीच रास्ते से घर लौटने पर सामान बिखरा मिला और अलमारी से 1.5 तोला वजनी सोने का हार तथा सोने की चार कान की बालियां (वजन लगभग 2 ग्राम) चोरी पाई गईं।

रिपोर्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला रिया कुमारी पत्नी लक्ष्मण लाल, राजसमंद और उसके साथी खामोश पिता उदयलाल, निवासी उतरी सुंदरवास प्रतापनगर उदयपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला अपने माता पिता से मिलने उनके घर आयी हुई थी और रेकी कर वारदात को अंजाम दिया, वारदात के बाद महिला ने अपने परिचित को बुला कर चोरी किये आभूषण बेचने के लिए उदयपुर भेजा। चोरी गए आभूषण बरामद कर मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related post