6 लाख की एमडीएमए जब्त, कार-मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

 6 लाख की एमडीएमए जब्त, कार-मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मावली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 ग्राम एमडीएमए (MDMA) जब्त की है। कार्रवाई में एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और एक ऑल्टो कार (RJ 27 CE 2583) को रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 35 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद की गई। जब्त एमडीएमए की बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मावली निवासी विकास और प्रह्लाद के रूप में हुई है। मामले में मावली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related post