देशभक्ति की धुनों से गूंजा फतहसागर, गणतंत्र दिवस पर पुलिस बैंड की विशेष प्रस्तुति

‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवपूर्ण वर्ष और गणतंत्र दिवस के अवसर पर उदयपुर पुलिस द्वारा फतहसागर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रगान सहित अन्य देशभक्ति गीतों का सुमधुर वादन कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देशन में 19 से 26 जनवरी 2026 तक ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में द्वितीय चरण के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम 5 बजे फतहसागर पर पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों का वादन किया गया।

आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रेरित करना, युवाओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों का सम्मान करना रहा। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related post